January 14, 2026 10:58 pm

भभुआ की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में मऊ को तीन रन से हराया

सोनभद्र (दुद्धी) टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर गुरुवार को भभुआ और मऊ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस मऊ के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 207 रन बनाये। जिसमे धनजय ने 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 52 रन बनाये, अभिमन्यु ने 1 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाये, अनुभव ने 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए मऊ टीम के खिलाड़ी विवेक ने 3 विकेट हासिल किया, अरुण भारद्वाज ने 2 विकेट हासिल किया, अरुण व आनंद ने 1-1 विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। जिसमे मनजीत ने 59 रन बनाये, कुलदीप ने 40 रन बनाये, शिवम ने 32 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए भभुआ के गेंदबाज दानिश और अनुभव ने 3-3 विकेट हासिल किया।इस तरह से भभुआ की टीम ने मऊ की टीम को रोमांचक मुकाबले में 03 रन से पराजित दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भभुआ टीम के खिलाडी अनुभव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिन्हें आज के मुख्य अतिथि टीम मैनेजर विवेक अग्रहरि के हाथों दिया गया। मैच के निर्णायक इकबाल कुरैशी एवं सागर विश्वकर्मा, कमेंटेटर की भूमिका में रजत राज एवं स्कोरर की भूमिका में अयाज एवं अयान मौजूद रहें। शुक्रवार को रामगढ़ और अयोध्या के बीच खेला जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!