January 14, 2026 10:49 pm

सदर क्षेत्राधिकारी राज ने पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा

सोनभद्र। पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर राज के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान पन्नुगंज प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने पचोखर नहर से रामगढ़ कस्बा, पटना तिराहा होते हुए किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप तक मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क, सावधान रहने एवं अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।क्षेत्राधिकारी सदर राज ने सख्त शब्दों में कहा कि यह अभियान एक स्पष्ट संदेश है कि जनपद पुलिस किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था में बाधा को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!