January 14, 2026 10:18 pm

ग्राम पंचायत में बनी पुलिया की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

सोनभद्र। सदर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत सलखन ग्राम पंचायत के बिचला टोला में लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये की लागत से निर्मित पुलिया की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कराकर उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में वार्ड सदस्य राघवेंद्र कुमार, चंद्रमणि भारती, कमलेश भारती, अनिल कुमार, विजय, छोटेलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के बीच बनाई गई पुलिया में मानक गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। पुलिया का जल निकासी मार्ग अत्यंत संकरा है, वहीं इसकी ऊंचाई और ढलान का भी सही ढंग से निर्माण नहीं किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त खामियों के चलते वर्षा ऋतु में जलजमाव एवं कटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कराने तथा दोषी व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!