January 14, 2026 9:57 pm

जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम कठपुरवा का किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत कठपुरवा गांव स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिनी स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद के विभिन्न विकास खंडों में स्थापित मिनी स्टेडियमों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि बभनी, रॉबर्ट्सगंज, नगवां एवं घोरावल विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में कुल चार मिनी स्टेडियम स्थापित हैं, जिनमें खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सभी चारों स्टेडियमों में एक-एक खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपद भ्रमण के दौरान निर्देश दिया था कि जनपद के सभी विकास खंडों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएं। जिन विकास खंडों में अभी तक मिनी स्टेडियम का निर्माण नहीं हुआ है, वहां उपयुक्त स्थल का चयन कर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम के मैदान का भी जायजा लिया। मैदान में स्थित एक पुरानी इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को भवन के ध्वस्तीकरण हेतु आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!