January 14, 2026 9:34 pm

ओम शिव महिमा मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की जांच, दो संदिग्ध नमूने लिए गए

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि, विंध्याचल मंडल के निर्देश पर मंगो तेंदु स्थित ओम शिव महिमा मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की जांच हेतु औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। औषधि निरीक्षक के पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। ऐसे दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई है। निरीक्षण के दौरान ओम शिव महिमा मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर मौके पर उपस्थित पाए गए। मेडिकल स्टोर की गहन जांच में कुछ दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसकी निरीक्षण आख्या तैयार कर सहायक आयुक्त औषधि को प्रेषित की जा रही है तथा संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। जांच के दौरान दो दवाइयां संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके नमूने जांच एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला (लैब) भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाओं का बिना डॉक्टर के पर्चे के विक्रय न किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों एवं आसपास उपस्थित लोगों को नशा विरोधी जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि नव युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!