सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 7 जनवरी 2026 को थाना रायपुर पुलिस टीम वांछित आरोपी की तलाश में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी संतोष तिवारी उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय वैंकटेश्वर तिवारी निवासी ग्राम सेमरा थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को शायंकाल लगभग 15:15 बजे कुसुम्हा मोड़ ग्राम मरकरी थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से एक मालवाहक टाटा मैजिक वाहन संख्या UP 64 CT 1158 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त वाहन का उपयोग पूर्व में गोवंश परिवहन (पशु तस्करी) में किया गया था, जिसे पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी मु०अ०सं० 03/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट थाना रायपुर के अंतर्गत की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा थाना रायपुर, हेड कांस्टेबल शशिकांत यादव थाना रायपुर, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार थाना रायपुर
Author: Pramod Gupta
Hello









