January 14, 2026 10:13 pm

सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सोनभद्र (दुद्धी) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया। वे विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी से विधायक रहे। 71 वर्षीय विजय सिंह गोंड लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। विजय सिंह गोंड आठ बार विधायक चुने गए थे और जनपद की राजनीति में उनका विशेष स्थान रहा। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्वर्गीय विजय सिंह गोंड का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दुद्धी स्थित कनहर घाट पर किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!