January 14, 2026 9:52 pm

शीतलहर में विद्यालय संचालन का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, प्रबंधक पर मारपीट का आरोप

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच विद्यालय संचालित किए जाने का वीडियो बनाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। मामला कोन ब्लॉक के कचनरवा स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार शासन के आदेश के बावजूद विद्यालय में कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इस दौरान केवाल निवासी ब्रह्मप्रकाश त्रिपाठी पुत्र रामपियुष त्रिपाठी विद्यालय में कक्षा संचालन का वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि वीडियो बनाते समय विद्यालय प्रबंधक धनंजय तिवारी ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर कचनरवा बाजार में विद्यालय प्रबंधक धनंजय तिवारी और ब्रह्मप्रकाश के पिता रामपियुष त्रिपाठी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान प्रबंधक द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने से रामपियुष त्रिपाठी के सिर में गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!