January 15, 2026 4:48 pm

कार और ऑटो की टक्कर में 5 घायल

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में मंगलवार शाम टेंपो और चारपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल तथा दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे सवारियों से भरा ऑटो शिवद्वार की ओर से घोरावल जा रहा था। बेलन नदी के पास मरसड़ा गांव में सामने से आ रहे चारपहिया वाहन से टक्कर हो गई, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार शिवद्वार निवासी वंदना उम्र 19 वर्ष पत्नी अरुण, धर्मशीला विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष पत्नी चुन्नूलाल विश्वकर्मा, महाव गांव निवासी शिवकुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र सूर्यबली, लकी उम्र 15 वर्ष पुत्र बचाऊ तथा पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बघोर गांव निवासी सूरज उम्र 17 वर्ष पुत्र दिनेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस की मदद से वंदना, धर्मशीला और शिवकुमार को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि लकी और सूरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मशीला के दोनों पैरों की हड्डी टूटने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने अन्य सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!