October 24, 2026 6:35 pm

बाजार में प्रवेश करते ही ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान के सामने पलटा

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती देर शाम केकराही बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर की ओर जा रहा वायर लोड ट्रक (संख्या JH 14 K 5742) बाजार में प्रवेश करते ही एक दुकान के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दुकान के सामने खड़ी तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें एक मोटरसाइकिल करमा क्षेत्र की बताई जा रही है, जबकि दो मोटरसाइकिलें केकराही बाजार की हैं। इसके अलावा पास में स्थित एक गुमटी को भी नुकसान पहुंचा है। संयोग अच्छा रहा कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!