January 14, 2026 11:15 pm

नशा तस्करी पर वार, पुलिस ने 1.590 किलो गांजा के साथ आरोपी पकड़ा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने 6 जनवरी 2026 को दोपहर 12:25 बजे नई बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत धुवास खुर्द से धुवास कला जाने वाले कच्चे मार्ग के पास चेकिंग के दौरान एक पेशेवर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 590 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 13/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में चालान किया गया। अनिल कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र रमाशंकर निवासी देवरी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज आरोपी का आपराधिक इतिहास

  1. मु.अ.सं. 55/2020 – धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  2. मु.अ.सं. 511/2020 – धारा 363/366 भादवि
  3. मु.अ.सं. 209/2021 – धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
  4. मु.अ.सं. 592/2021 – धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
  5. मु.अ.सं. 471/2023 – धारा 304 भादवि
    (सभी मुकदमे थाना रॉबर्ट्सगंज)

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव प्रभारी चौकी नई बाजार, हे0का0 अरविंद कुमार यादव, का0 रामचन्द्र सरोज, का0 रमेश कुमार चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!