February 12, 2026 3:55 am

39वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट, भभुआ ने भदोही को 9 विकेट से हराया

सोनभद्र (दुद्धी) टीसीडी स्पोर्ट्स ग्राउंड में चल रहे 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को भदोही (उत्तर प्रदेश) और भभुआ (बिहार) के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें भभुआ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भदोही को 9 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर भदोही की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.5 ओवर में 216 रन पर ऑलआउट हो गई।
भदोही की ओर से अजीत ने 5 छक्के और 10 चौकों की मदद से 74 रन, जबकि अभिषेक ने 5 छक्के और 9 चौकों की सहायता से 74 रन की शानदार पारी खेली।
इसके अलावा कार्तिकेय ने 23 रन (2 छक्के, 2 चौके) और सिराज ने 14 रन (1 छक्का, 1 चौका) बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भभुआ की टीम ने मात्र 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 219 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भभुआ की ओर से समरजीत ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 98 रन बनाए। अनुभव ने 56 रन (5 छक्के, 4 चौके) तथा धनंजय ने 52 रन (5 छक्के, 5 चौके) का योगदान दिया।
भदोही की ओर से गेंदबाजी में कार्तिकेय ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया। भभुआ के समरजीत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर सुनील जायसवाल ने पुरस्कार प्रदान किए। मैच में अंपायर की भूमिका गौस मोहxम्मद खान और इकबाल ने निभाई। ओंकार, इरफान, जमी और रजत ने कमेंट्री की, जबकि अयान और अयाज स्कोरर के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के अगले मुकाबले में बुधवार को मऊ और कैफ एकेडमी सिवान के बीच मैच खेला जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!