October 24, 2026 6:35 pm

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सड़क हादसे में मृत युवक के पिता को मिला दो लाख का चेक

सोनभद्र। केनरा बैंक की रॉबर्ट्सगंज शाखा में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सड़क हादसे में मृत युवक के पिता को दो लाख रुपये का बीमा चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने मृतक के पिता सीताराम को चेक सौंपा। बताया गया कि भदोही जनपद के सिद्दिकला गांव निवासी रविन्द्र 30 सितंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान 4 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व रविन्द्र ने बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से मात्र 436 रुपये का प्रीमियम जमा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। बीमित की मृत्यु के बाद परिजनों ने बैंक मित्र एवं शाखा प्रबंधन से संपर्क किया, जिसके बाद विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर बीमा राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, ऋण अधिकारी जितेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्ता, बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!