सोनभद्र। कनहर नहर निर्माण के अंतर्गत सोमवार को कनहर निर्माण मंडल दो मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता के बी सिंह ने दाई नहर से जुड़े माइनर के निर्माणकार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने ग्राम जोरूखाड़, बोम,पकरी, हरपुरा एवं धोरपा में हो रहे माइनर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए ड्राइंग से हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही मौजूद अभियंताओं से प्रगति की समीक्षा करते हुए, तय समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सैयद मैनुद्दीन, सहायक अभियंता टी एन झा, गुरु प्रसाद, मिथलेश सिंह सहित अन्य अभियंता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 81









