सोनभद्र। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक संचालित प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश को लेकर बना संशय समाप्त हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन एवं मान्यता प्राप्त सभी बेसिक विद्यालयों में परिषद द्वारा घोषित अवकाश सर्वमान्य होगा। उन्होंने बताया कि अवकाश तालिका के अतिरिक्त कोई अलग आदेश जारी नहीं किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक निर्धारित है, जिसे जिले के सभी प्राइवेट विद्यालयों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान यदि कोई विद्यालय नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाया गया, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









