February 12, 2026 2:29 am

सड़क किनारे पटरियों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

सोनभद्र (दुद्धी)न गर पंचायत में स्टेट की भूमि और मुख्य मार्ग के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने का एक फिर प्रशासन प्रयास कर रही है,इससे पूर्व भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया लेकिन स्थिति यथावत हो गई। सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, ईओ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से तहसील तिराहे से लेकर बस स्टैंड तक सड़क के दोनों तरफ की पटरीयों सहित बस स्टैंड के पिछले हिस्से में दुकानदारों सहित अन्य लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि आगामी एक से दो दिनों में सड़कों के किनारे पटरीयों पर अतिक्रमण एवं अन्य सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को अतिक्रमणकारी खाली कर दे अन्यथा कार्यवाही होगी और अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। निरीक्षण उपरांत एसडीएम निखिल यादव ने ईओ अमित कुमार से कहा कि अतिक्रमण हटाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थान देने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के पास क्या योजना हैं? इसे बनाकर एक-दो दिनों में हमें उपलब्ध कराएं जिससे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा सकें, उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी हो रहीं हैं तथा कभी -कभी जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने अतिक्रमणकरियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की पटरी दुकानदार अपना-अपना दुकान पटरी से स्वयं हटा लें ताकि तहसील और नगर पंचायत की कोई भी कार्यवाही से बच सकें।इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल विनय गुप्ता साथ रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!