January 14, 2026 11:21 pm

निषाद पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संकल्प दिवस को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

सोनभद्र। ओबरा स्थित गेस्ट हाउस में आज निषाद पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्यासमुनि निषाद ने संबोधित किया। बैठक में आगामी 13 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले “संकल्प दिवस” को सफल और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक व सेक्टर प्रभारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री निषाद ने कहा कि संकल्प दिवस निषाद समाज के हक, हिस्सेदारी, मान और सम्मान की लड़ाई को मजबूती देने का एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लखनऊ संकल्प दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए
“लखनऊ चले, संकल्प दिवस मनाने चले” बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, प्रांतीय अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र निषाद तथा प्रदेश महासचिव दया शंकर निषाद के प्रति आभार एवं समर्थन भी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!