November 22, 2026 7:53 pm

राज्य स्वायत्त मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन

सोनभद्र। राज्य स्वायत्त मेडिकल कॉलेज में कार्यरत लगभग 200 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में सोमवार को L-2 भवन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की। प्रदर्शन में नर्स, लैब तकनीशियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे NHM संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों को घर चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले एक सप्ताह में बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी से बातचीत कर कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द ही दिलाया जाएगा। इस दौरान संदीप, पूजा सिंह, राजन मौर्या, प्रियांशु, प्रियंका, प्रिंस, शांति, नेहा गुप्ता, मनदीप, दीपा सिंह, शुभम दुबे और अन्य कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!