February 12, 2026 2:27 am

चोरी की मोटरसाइकिल अवैध असलहा के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल एवं अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोहरौल पानी टंकी के पास से नदीम खान उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र मुस्तकीम निवासी शर्मा कॉलोनी बैढ़न जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित बरामद हुआ एक चोरी की मोटरसाइकिल (टीवीएस रेडॉन, फर्जी नम्बर प्लेट CG-13 R 3747, वास्तविक नम्बर CG-13 AN 2378), एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस (315 बोर) पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 14.12.2025 की रात्रि को रायगढ़ दानेपारा लाल टंकी के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। मोटरसाइकिल को बेचने के लिए वह ग्राहक की तलाश में था और पुलिस से बचने हेतु नम्बर प्लेट बदल दी थी। युवक ने यह भी बताया कि उसने पूर्व में भी इसी प्रकार की चोरी की घटनाएँ की हैं और अपनी सुरक्षा हेतु अवैध असलहा रखा था। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0–657/2025, धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़। आरोपी के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0–04/2026 के तहत धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी बीना, उ0नि0 रंजीत कुमार थाना शक्तिनगर, का0 सत्यम सरोज चौकी बीना, का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!