सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20.70 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹3 लाख) के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उरमौरा क्षेत्र से पानपत्ती देवी उम्र लगभग 48 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश यादव एवं राधेश्याम यादव उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 20.70 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद की गई। बरामदगी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0–09/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 अमित कुमार सिंह प्रभारी चौकी कस्बा, उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी चौकी चुर्क, म0उ0नि0 सविता सरोज थानाध्यक्ष महिला थाना, हे0का0 अशोक यादव चौकी कस्बा, का0 राम सिंह यादव चौकी चुर्क, म0का0 खुशबू यादव महिला थाना, म0का0 रिंकू यादव महिला थाना
Author: Pramod Gupta
Hello









