January 15, 2026 4:36 pm

गैंगस्टर एक्ट में ईनामिया युवक गिरफ्तार, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी थाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अवगत कराना है कि दिनांक 1 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0–01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत निम्न अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम घिवही थाना दुद्धी, अखिलेश कुमार यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी कुदल थाना कोन, सूरज कुमार पुत्र उदय चन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विण्ढमगंज, आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मुड़ी समेरा थाना विण्ढमगंज उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दिए गए विशेष निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 5 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी पुलिस ने वांछित ईनामिया महेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 कुँवर सिंह थाना दुद्धी, हे0का0 महताब अहमद थाना दुद्धी, हे0का0 सर्वेश सिंह थाना दुद्धी, हे0का0 मो0 खालिद खाँ थाना दुद्धी

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!