January 15, 2026 4:28 pm

दोनों पारियों में छक्का- चौका की बौझार कर बनाए 475 रन, पीडीडीयू नगर ने चोपन को हराया

सोनभद्र (दुद्धी) टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंतर्राज्जयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सात वें दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं चोपन टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कप्तान योगेश राणा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी चोपन की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रनो का स्कोर दिया, चोपन के बल्लेबाज आकाश ने 12 छक्का व 7 चौका की मदद से 115 रन, ओम तिवारी ने दो चक्का और तीन चौके की मदद से 31 रन बनाये,प्ररान ने 04 चौकों की मदद 25 रन बनाएं एवं राजेश्वर ने 08 बनाएं, गेंदबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल की टीम के योगेश ने 4 ओवरों में 34 रन देकर 02 विकेट अर्जित किये, अरमान, अजमत और ग्यांशु ने एक-एक विकेट अर्जित किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए प. दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने 17.5 ओवरो मे अपने 6 विकेट खोकर 240 रन बनाकर जीत हासिल किया।जिसमे आकिफ ने 12 छक्के और 10 चौके की मदद से नाबाद 132 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई जिसमें योगेश ने तीन चक्का चार चौके की मदद से 42 रन बनाए अरमान ने 12 रन शुभम ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाया गेंदबाजी करते हुए चोपन टीम के आदित्य ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 02 विकेट आकाश ने 31 रन देकर दो विकेट हासिल किया, विनीत एवं राजेश्वर ने 1-1 विकेट अर्जित किये, इस तरह से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने चोपन की टीम को 04 विकेट से पराजित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय टीम के आकिफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हे मुख्य अतिथि चिकित्साधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी के द्वारा मैन ऑफ़ द मैच एवं अन्य पुरस्कार दिया गया। मैच के निर्णायक की भूमिका गौस मोहम्मद खान एवं इकबाल कुरैशी ने निभाई, कमेंटेटर की भूमिका में इरफान, अंकुर बच्चन एवं ओंकार तथा स्कोरिंग निशान्त एवं अयाज ने किया, क़ल पहला क्वार्टर फाइनल मैच पंडित दिनद‌याल और ओबरा के बीच खेला जाएगा यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष सुमित सोनी के द्वारा दी गई। मैच के दौरान चारों तरफ दर्शक बैठ कर विस्फोटक बल्लेबाजी का आनंद लेते रहे। बतादे कि इस ईनामी स्पर्धा में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!