January 14, 2026 10:53 pm

यूपी अभियंता संघ की बैठक में ई दिलीप कुमार अध्यक्ष चुने गए

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश अभियंता संघ की बैठक पिपरी के सिंचाई विभाग कार्यालय में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की कनहर संगठन के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता सम्मिलित हुए इस दौरान अभियंताहित कई आवश्यक प्रस्तावों पर चर्चा हुई और आगे की रणनीति बनाई गई। इस दौरान संगठन को संचालित करने के लिए सर्वसहमति से ई दिलीप कुमार को अध्यक्ष और अभय यादव को सचिव चुना गया। इस दौरान बैठक में कनहर संगठन के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह एवं सहायक अभियंता आलोक चंद्र यादव, आशुतोष मिश्रा, सुनील यादव, गौरव, त्रिलोक नाथ झा, संतोष यादव, रोहित, अर्जुन सिंह, प्रियम शर्मा, सरजू प्रसाद, इंद्रमणि पाल, आलोक चंद्र यादव उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!