January 14, 2026 11:20 pm

चेन्नई कमाने गए युवक की सड़क हादसे मे मौत के बाद गाँव मे शव पहुंचते ही परिजनों मे मचा कोहराम

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी क्षेत्र के अंतर्गत पोखरा गाँव पंचायत के नवाटोला मे उस वक़्त मातम छा गया ज़ब नवाटोला निवासी हरि प्रसाद (27) की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।रविवार को जब उनका शव गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, हरि प्रसाद पांच साल पहले चेन्नई कमाने गए थे और वहां एक टूल्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। पिछले रविवार रात लगभग 11 बजे काम से लौटते समय और होटल में खाना खाने के बाद वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। पहले एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारी, फिर एक कार ने रौंद दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरि प्रसाद अपने माता-पिता राम प्रसाद और शांति देवी के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का शव रविवार को एम्बुलेंस से नवाटोला गांव पहुंचा। इस घटना ने बभनी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में देश के विभिन्न स्थानों पर जाने वाले युवाओं के परिवारों में सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!