January 15, 2026 5:43 pm

नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर को 17 वर्षीय किशोरी मजदूरी के सिलसिले में शहर आई थी। शाम हो जाने और घर दूर-दराज क्षेत्र में होने के कारण वह रात रुकने के लिए जगह तलाश रही थी। इसी दौरान उसने अपने एक परिचित, जो राजमिस्त्री का काम करता है, के कहने पर उसके घर रुकने का फैसला किया। शाम करीब सात बजे शौच के लिए बाहर निकलते समय पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने किशोरी को जबरन पहाड़ी की ओर खींच ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों में वही परिचित राजमिस्त्री भी शामिल था, जिसके घर किशोरी रुकने वाली थी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर किशोरी स्थानीय लोगों के संपर्क में पहुँची, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय चौरसिया के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा निवासी पप्पू यादव सहित तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!