सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति जरहां’ द्वारा अजीरेश्वर महादेव धाम क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-6) का भव्य आयोजन 11 जनवरी से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता मेला धाम प्रांगण जरहां में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट के आयोजकों ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। प्रथम पुरस्कार (विजेता₹30,000 नकद एवं शानदार ट्रॉफी। द्वितीय पुरस्कार(उप-विजेता)₹15,000 नकद एवं ट्रॉफी। मैन ऑफ द सीरीज ₹1,100 एवं ट्रॉफी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों का पंजीकरण 31 दिसंबर से शुरू होकर 06 जनवरी 2026 तक चलेगा। टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 11 जनवरी 2026 को निर्धारित समय से किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसकी एंट्री फीस ₹2,500 रजिस्ट्रेशन फीस ₹1,000 आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़े नियम बनाए हैंसभी मैच सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होंगे। मैच टेनिस सिक्सिट बॉल से खेले जाएंगे। लीग मैच 10 ओवर सेमीफाइनल 12 ओवर और फाइनल मुकाबला 15 ओवर का होगा।खिलाड़ियों के लिए कमेटी द्वारा लंच की विशेष व्यवस्था की गई है।प्रतिदिन तीन मैच (दो लीग और एक क्वार्टर फाइनल) खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया जाएगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









