January 14, 2026 9:37 pm

ग्राम पंचायत में तीन वर्षों से भारी अनियमितता, जांच में शिकायत सही, विधिक कार्रवाई तय

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) जनपद के विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवाडीह में सत्र 2022–23 से 2024–25 तक गंभीर वित्तीय अनियमितताओं एवं सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। प्रशासनिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई तय मानी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान स्वयं गांव में निवास नहीं करती हैं, जबकि पंचायत से जुड़े अधिकांश कार्य उनके पति के भतीजे द्वारा संचालित किए जा रहे थे। आरोप है कि पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए प्रधान प्रतिनिधि ने टैंकर परिचालन, मजदूरों की मजदूरी, हैंडपंप मरम्मत सहित कई विकास कार्यों में लाखों रुपये का भुगतान अपने नाम तथा अपने भाई-बहनों के नाम कराकर निजी लाभ प्राप्त किया। इस पूरे मामले की शिकायत डाला निवासी अर्जुन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। शिकायत के क्रम में कराई गई प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से सरकारी धन की बंदरबांट एवं वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो पंचायत व्यवस्था से जनता का विश्वास पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!