February 13, 2026 6:31 pm

निर्माणाधीन सीसी रोड का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने सर्किट हाउस के समीप निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय तक पहुंच मार्ग हेतु बनाई जा रही सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक मशीन विधि से किए जा रहे सड़क निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने सीसी रोड निर्माण में प्रयुक्त सीमेंट, गिट्टी, बालू, सरिया एवं कंक्रीट की गुणवत्ता की स्वयं जांच की तथा कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और संबंधित जेई से मानकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क की मजबूती और दीर्घकालिक टिकाऊपन सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क के किनारे निर्मित नाली व्यवस्था को भी देखा और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क से पानी की समुचित निकासी नाली के माध्यम से हो, ताकि सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मेन हाईवे से जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी तक जाने वाली हाल ही में निर्मित सीसी रोड का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में पूर्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित पक्की सड़क की स्थिति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम समय में सड़क का खराब होना विभागीय लापरवाही का संकेत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की निरंतर आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सड़क को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!