January 15, 2026 4:47 pm

गैंगेस्टर एक्ट में ₹37.68 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित ₹37.68 लाख की अवैध संपत्ति को उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त किया गया है।इस कार्रवाई के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा वाद संख्या D202516660002283/2025 एवं D202516660002284/2025 के माध्यम से दो अभियुक्ताओं की अचल संपत्तियों (मकान) को जब्त करने का आदेश पारित किया गया। प्रकरण मु0अ0सं0 57/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट, थाना शाहगंज के अंतर्गत पंजीकृत है, जिसमें धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।

जब्त की गई संपत्तियों का विवरण

माया उर्फ सुनीता पत्नी स्व. शिव प्रसाद निवासी कस्बा शाहगंज अनुमानित मूल्य: ₹21.18 लाख, आशा देवी पत्नी शियाशंकर निवासी राजपुर रोड कस्बा शाहगंज अनुमानित मूल्य: ₹16.50 लाख इस प्रकार कुल ₹37.68 लाख की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जब्तीकरण करने वाली टीम

विदित तिवारी नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट तहसील घोरावल, निरीक्षक राजेश सरोज प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज, निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह अपराध शाखा सोनभद्र, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज, उ0नि0 शकील अहमद थाना शाहगंज, उ0नि0 काशीनाथ यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 बलिराम प्रसाद थाना घोरावल, उ0नि0 संतकुमार मिश्रा थाना करमा, उ0नि0 परवेज खान थाना पन्नूगंज, थाना शाहगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, पन्नूगंज व रायपुर की महिला पुलिसकर्मी एवं पुलिस बल

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!