February 12, 2026 3:57 am

वांछित अपराधी को पुलिस ने सतर्कता से छतीसगढ़ के बार्डर से किया गिरफ्तार

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे म्योरपुर के वांछित को प्रभारी निरीक्षक बभनी की टीम ने शीशटोला बभनी बार्डर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है। थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मुकदमा सख्या 0138/2025 धारा 8/20/27ए /29/60एनडीपीसी एक्ट मे सरिता देवी पत्नी हँसलाल निवासी केनवारी छतीसगढ़ की वांछित थी जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबीस दे रही थी। वही मामले मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की वांछित अभियुक्ता को शीश टोला बभनी बार्डर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई हेतू भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे थाना प्रभारी बभनी कमलेश पाल के साथ हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, राम आशीष यादव महिला कांस्टेबल सोनम थाना म्योरपुर शामिल है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!