January 14, 2026 11:26 pm

घाघर नहर में उतराया मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

– राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमौली गांव के समीप घाघर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का उतराया हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान अमौली गांव से सटी घाघर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!