सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए नायडू गैंग की एक महिला सदस्य सहित दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य गैंग लीडर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर 2025 को कस्बा रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के सामने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 1273/2025, धारा 318(4), 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में सामने आया कि घटना को नायडू गैंग ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग की महिला सदस्य नन्दिनी पत्नी राजू निवासी नन्दूरवार महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के कब्जे से ₹9,890 नकद तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल मुख्य गैंग लीडर सुब्रमन्यम सहित अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है और शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तार महिला का विभिन्न राज्यों में लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 अमित सिंह, उ0नि0 सविता सरोज, कां0 राजेश पासवान तथा म0का0 प्रिया यादव शामिल रहीं।
Author: Pramod Gupta
Hello









