January 14, 2026 10:16 pm

अवैध गोवंश परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निर्देशन में थाना हाथीनाला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान थाना हाथीनाला क्षेत्र में वाहन संख्या UP64 CT 4587 के चालक द्वारा अवैध रूप से गोवंश को वध हेतु परिवहन किए जाने की सूचना पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। जांच के आधार पर थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0–01/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त मामले में निम्नलिखित अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया लालबाबू सोनी पुत्र सुरेश सोनी निवासी ग्राम हरना कछार पोस्ट घीवही थाना विंढमगंज, बब्लू उर्फ बसन्त लाल अगरिया पुत्र राम किशुन निवासी रास पहरी थाना म्योरपुर, राहुल खान पुत्र फिराजुल खान निवासी बिसुनपुर टोला बेलवाखाड़ थाना नगर उटारी जनपद गढ़वा (झारखंड), वकील खान, आलम खान निवासी करकी माइनर थाना करमा, बब्लू खान निवासी सलखन थाना चोपन, उक्त अभियोग में उपनिरीक्षक सुरेश राम यादव मय हमराह उपनिरीक्षक राजनरायण यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव एवं कांस्टेबल अनुराग कुमार द्वारा वाहन चालक के रूप में संलिप्त पाए गए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

लालबाबू सोनी उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र सुरेश सोनी, बब्लू उर्फ बसन्त लाल अगरिया उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र राम किशुन, दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शेष अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस द्वारा प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!