October 24, 2026 3:25 am

मिनी गोवा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में महिला पर्यटक परेशान

सोनभद्र। नव वर्ष के अवसर पर जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला अबाड़ी स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्थल “मिनी गोवा” में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अनुमान के अनुसार करीब 5,000 से अधिक पर्यटक यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे। पर्यटकों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे विशेष रूप से महिला पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए न तो चेंजिंग रूम की व्यवस्था थी और न ही कोई वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित शौचालयों की स्थिति भी बेहद दयनीय नजर आई। शौचालयों में पानी, साफ-सफाई और उपयोग योग्य व्यवस्था का घोर अभाव रहा, जिससे महिला पर्यटक खास तौर पर असहज दिखीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा पर्यटन विकास के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत की जाती हैं, लेकिन अबाड़ी स्थित मिनी गोवा में ये योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित हैं। जमीनी स्तर पर सुविधाओं का कोई प्रभाव नजर नहीं आता। पर्यटकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस लोकप्रिय पिकनिक स्थल पर शौचालय, चेंजिंग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और नियमित साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और महिलाओं को सम्मानजनक वातावरण मिल सके। नव वर्ष के मौके पर इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन के बावजूद व्यवस्थाओं का अभाव जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जो निश्चित रूप से निंदनीय है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!