October 24, 2026 12:16 pm

पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 2-3 क्विंटल अवैध लहन नष्ट

सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है।आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना शक्तिनगर क्षेत्र में आबकारी रवि नंदन की अध्यक्षता में संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड शक्तिनगर एवं आसपास की बस्तियों में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सघन दबिश दी गई। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थानों से लगभग 2-3 क्विंटल अवैध लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने स्थानीय बस्तियों में निवास कर रहे छोटे बच्चों, बच्चियों, महिलाओं एवं पुरुषों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनमानस को प्रेरित किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर और सख्ती के साथ जारी रहेगा। संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष थाना शक्तिनगर, उ0नि0 रंजीत कुमार थाना शक्तिनगर, हे0का0 राजू राम थाना शक्तिनगर, हे0का0 राजेश यादव थाना शक्तिनगर, का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर, का0 अक्षय यादव थाना शक्तिनगर, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम सोनभद्र

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!