सोनभद्र (दुद्धी) 39 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को दानापुर (बिहार) और जौनपुर के बीच मैच खेला गया। टॉस जौनपुर के कप्तान संतोष यादव ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापूर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 237रन बनाये। जिसमे अक्षय ने 9 छक्कों और 8 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेलते हुए 119 रन , साहिल ने 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाये सहित पकज ने 27 रन एवं शनि 25 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए जौनपुर के आदित्य ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।अनुराग ने 3 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किए अभिषेक ने 3 ओवर में 45 देकर 2 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए. जौनपुर की टीम ने 13.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 105 रन बनाए ।जिसमें तौफीक ने 4 चौके की मदद से 28 रन ,शिवम ने 2 छक्कों और 2 चौके की मदद से 22 रन बनाए।गेंदबाजी करते हुए दानापुर टीम के खिलाड़ी सुमित ने 3.3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट सनी ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।इस तरह से दानापुर की टीम ने जौनपुर की टीम को 132 रनों से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दानापुर के बल्लेबाज अक्षय तूफान को मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल के हाथों पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में गौस मुहम्मद खान उर्फ गांधी एवं सुनील जायसवाल रहे।जबकि मैच की कमेंट्री ओमकार एवं मो जामी ने किया और स्कोरर की भूमिका अयान खान और अयाज खान रहे।आयोजक समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि बुधवार को पहला क्वाटर फाइनल मैच दानापुर और ओबरा के बीच खेला जाएगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









