February 12, 2026 2:53 am

अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

सोनभद्र (दुद्धी) भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन ब्लाक सभागार में मंगलवार की दोपहर की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता व निवर्तमान दुद्धी विधानसभा प्रत्यासी श्रवण सिंह गोंड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी प.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर वंदेमातरम गीत से सम्मेलन का शुभारंभ किया।नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कार्यक्रम का प्रस्तावना अभिवादन भाषण दिया। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने वाजपेयी जी के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद दिलाया। शुरुआती संघर्षों का उल्लेख किया, बताया कि कैसे उन्होंने पार्टी को संगठित करने के लिए अथक प्रयास किए, भले ही उनके पास धन, वस्त्र या चप्पल भी नहीं थे। उन्होंने वाजपेयी जी के पूरे जीवन को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया।वही जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा वाजपेयी जी ने अपने जीवनकाल में देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें दुनियाभर में याद किया जाता है। वे साहित्यकार एवं प्रखर वक्ता थे उन्होंने कई कविताओं की रचना की उनकी कविताएं आज भी जीवन में उतारने योग्य एवं प्रेरणादायक है। निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी श्रवण गौड़ ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए और ऐसे कई कार्य किए, जिनकी आज भी देश सराहना करता है।प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।सम्मेलन की अध्यक्षता दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने किया जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह बबलू ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम जिला मंत्री दिलीप पांडे मण्डल प्रभारी शारदा खरवार राज वर्मा राकेश पांडे सुषमा सिंह गोंड़ मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह लालकेश कुशवाहा वीरेंद्र चौधरी रणजीत पंनिका देवेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि मनोज मिश्रा बर्फी लाल मोहर लाल खरवार मनीष जायसवाल अंशुमान रॉय दीवान सिंह जितेंद्र चंद्रवंशी अजय चंद्रवंशी राफे खान बृजेश कुशवाहा पीयूष कसेरा भोलू जायसवाल संजय गुप्ता शशांक अग्रहरि प्रदीप जायसवाल शिवशंकर गुप्ता दुर्गावती गोंड़ मीरा सिंह चमेली देवी कवालती रिंकी जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!