October 24, 2026 12:16 pm

दुद्धी कोतवाली के नवागत कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

सोनभद्र (दुद्धी) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दुद्धी कोतवाली की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को सौंप दी हैं। दुद्धी कोतवाली प्रभारी रहे स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला क्राइम ब्रांच में कर दिया गया हैं।मंगलवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई तथा नए कोतवाल का स्वागत किया गया।
नवागत कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को दोपहर बाद दुद्धी कोतवाली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने अधीनस्थ सहयोगियों से आवश्यक जानकारी ली।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी, उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी क़ीमत पर बक्सा नहीं नहीं जायेगा जबकि किसी निर्दोष को किसी भी क़ीमत पर फसने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि दुद्धी कोतवाली काफ़ी पुराना थाना हैं, यहां के व्यापारियों तथा गणमान्य नागरिकों से समन्वय बनाकर बेहतर कार्य किए जायेंगे। नवागत कोतवाल इसके पूर्व में अजमगढ़ और मऊ जिले में कई थानों की कमान संभाल चुके हैं,अभी दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में स्थानांतरण होकर सोनभद्र जिले में आए हैं कि इनकी बेहतर कार्यशैली को देखते हुए उन्हें दुद्धी कोतवाली का कार्यभार सौंपा गया हैं।
नवागत कोतवाल के लिए सबसे बड़ी चुनौती कस्बे में हो रहीं चोरी को रोकना एवं कस्बे में लगने वाली जाम से निजात पाने की होगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!