February 13, 2026 7:42 pm

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक मौके से फरार

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली के पास एक तेज़ रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर तेज गति में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। घायल की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!