सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को रात्रि के समय पुलिस लाइन चुर्क में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट पुलिसकर्मियों के बैरक, मेस एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत रिक्रूटों की कुशलता, अनुशासन, रहन-सहन, भोजन व्यवस्था तथा प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रिक्रूटों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बनाए रखने, मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा रिक्रूटों में अनुशासन, दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण ही एक कुशल, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पुलिस बल की नींव होता है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









