January 15, 2026 4:31 pm

अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश- जिलाधिकारी

सोनभद्र। अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गठित टीम द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए और अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, बालू और गिट्टी संबंधी समाप्त हुए पट्टों के संचालन हेतु नए पट्टों के विज्ञापन जारी किए जाएं और राजस्व की वसूली निर्धारित लक्ष्य अनुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खनन पट्टों से संबंधित वन विभाग की लंबित पत्रावली का समय पर निस्तारण हो और खनन विभाग एवं ए.आर.टी.ओ. द्वारा ओवरलोडिंग वाले वाहनों की जाँच प्रभावी ढंग से की जाए। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), संबंधित उप-जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा भी खनन पट्टों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!