October 24, 2026 9:33 am

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में मलेरिया ड्रग प्रोटोकॉल एवं एमएमडीपी (MMDP) से संबंधित एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में मलेरियल ड्रग प्रोटोकॉल एवं एमएमडीपी (MMDP) से संबंधित एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य मलेरिया एवं फाइलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। गोष्ठी में डॉ. ओजस्वनी, रीजनल कोऑर्डिनेटर (PATH) द्वारा मलेरिया उपचार प्रोटोकॉल पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से मलेरिया पी.वी. (Plasmodium Vivax) एवं पी.एफ. (Plasmodium Falciparum) की ड्रग पॉलिसी एवं उपचार दिशा-निर्देश साझा किए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मलेरिया ड्रग पॉलिसी से संबंधित बैनर का अनावरण किया गया तथा सभी ब्लॉकों के मेडिकल ऑफिसर्स को मलेरिया ड्रग पॉलिसी के बैनर वितरित किए गए। फाइलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एमएमडीपी प्रशिक्षण अजय द्विवेदी, डीसी (PATH) द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि एमएमडीपी किट के अंतर्गत लिम्फोडिमा रोगियों को बाल्टी, टब, मग, तौलिया, साबुन एवं एंटी-फंगल क्रीम उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही लिम्फोडिमा रोगियों की देखरेख, स्वच्छता एवं आवश्यक व्यायाम की विधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) द्वारा किया गया। गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, सभी बीसीपीएम, ब्लॉक एलटी मेडिकल ऑफिसर, शिवम पांडेय (जीसीपीसीआई) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!