January 15, 2026 5:17 pm

39 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन लगा दो शतक,ओबरा अगले चक्र में

सोनभद्र:(दुद्धी) टाउन क्रिकेट क्लब खेल मैदान पर 39 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन सोमवार को ओबरा के बल्लेबाज मनीष एवं भोजपुर के बल्लेबाज राजप्रताप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्के और चौके की बौझार करते हुए शतकीय पारी खेली।

पहला लीग मैच भोजपुर (बिहार)और ओबरा (यूपी)के बीच खेला गया।टॉस भोजपुर के कप्तान ने जीता और पहले गेन्दबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ओबरा के टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट खोकर 280 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमे मनीष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए जिसमें 9 छक्के तथा 8 चौके शामिल रहे। वहीं नीरज ने 55 रन और प्रियांशु व शाहिल ने 41-41 रन बनाये ।गेंदबाज़ी करते हुए भोजपुर की टीम के खिलाड़ी चिंटू गुप्ता व शौर्य प्रकाश तथा शाहिद पठान ने 2-2 विकेट हासिल किया।मैच के दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर टीम ने 12.5 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।जिसमें राजप्रताप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 106 रन की आक्रामक पारी खेली। साथ ही राजू ने 35 रन बनाये,सचिन ने 29 रन का सहयोग दिया।गेंदबाज़ी करते हुए ओबरा गेंदबाज नीरज ने 3 विकेट, सूर्य प्रकाश, दीपक तिवारी और अनुराग 2- 2 विकेट हासिल हासिल किया।इस तरह से ओबरा की टीम ने भोजपुर को 78 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। ओबरा टीम के खिलाड़ी मनीष कुमार को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पूर्व टीसीडी अध्यक्ष महबूब खान के द्वारा दिया गया।कमेंट्री की भूमिका रजत राज तथा अम्पायर की भूमिका सुनिल जायसवाल व गौस मुहम्मद ने निभाई। आयोजक समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मंगलवार को दानापुर (बिहार) और जौनपुर के बीच दूसरा लीग मैच खेला जाएगा।उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से चल रहे इंटरस्टेट टूर्नामेंट देखने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!