February 12, 2026 3:01 am

पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, ट्रेन रुकवाकर युवक की बचाई जान

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को लगभग 13:55 बजे डायल–112 के माध्यम से थाना शक्तिनगर पुलिस को अत्यंत गंभीर सूचना प्राप्त हुई कि संतोष केशरी उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र गोपाल केशरी निवासी खडिया थाना शक्तिनगर आत्महत्या की नीयत से खडिया के पास रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई करते हुए डायल–112 पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आ रही ट्रेन को दूर से रुकवाया और युवक को सुरक्षित रेलवे पटरी से हटाकर उसकी जान बचाई। पुलिस द्वारा युवक को सकुशल थाना लाया गया तथा उसके परिजनों को बुलाकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। शक्तिनगर पुलिस की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हो सकी। इस सराहनीय कार्य पर युवक के परिजनों ने शक्तिनगर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। सोनभद्र पुलिस सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता का प्रतीक जान बचाने वाली पुलिस कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष थाना शक्तिनगर, कांस्टेबल अक्षय यादव थाना शक्तिनगर, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सरोज थाना शक्तिनगर, होमगार्ड चालक नागेन्द्र नाथ चौबे थाना शक्तिनगर

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!