January 14, 2026 11:04 pm

रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजकर तथा अन्य माध्यमों से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!