सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जरहा ग्राम पंचायत के टोला अम्माडॉड में विधायक निधि से आरईएस विभाग द्वारा बनाई जा रही 400 मीटर से अधिक सीसी सड़क विभागीय संरक्षण में भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। ग्रामीण कृष्ण बिहारी विश्वकर्मा विष्णुकांति विशेसर रामलखन शिवराम भरतलाल अम्बिका प्रसाद कन्हैया लाल बासदेव कृष्णप्यारे सहित तमाम लोगों का आरोप है कि नाला के पास बनाई गयी रिटनिंग वाल को बगैर नींव खुदाई किए ही जमीन के ऊपर ही बोल्डर की जोड़ाई करा कर खड़ा कर दी गयी है जो कभी भी धराशाही हो सकता है। इतना ही नही बताया गया कि बोतल से पानी ला कर महज दो दिन तराई कराई गयी है उसके बाद तराई बन्द कर दिया गया। आरोप है कि भरत लाल के घर से कृष्णप्यारे के घर तक 330 मीटर तो भरत लाल के घर से अम्बिका प्रसाद के घर तक 105 मीटर सीसी सड़क निर्माण में ठेकेदार ने मानक की सभी धज्जियाँ उठा रखी है। बताया गया कि एक डम्फर गिट्टी बाहर से लाया गया था बाकी बोल्डर गिट्टी बालू स्थानीय नदी नाला पहाड़ी से वन विभाग की मिली भगत से अबैध खुदाई कर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। लाखो की लागत से बनाई जा रही सीसी सड़क में छर्री की तरह बालू और सड़ा गला पत्थल का प्रयोग किया जा रहा है। बताया गया कि अगर ऐसे ही सीसी सड़क का निर्माण कार्य हुआ तो पूरी सड़क एक साल के अंदर टूट कर समाप्त हो जाएगी और लाखों रुपए सरकारी फ़ंड का गैर जिम्मेदार बंदर बांट कर लेगें। इस बाबत ठेकेदार बाबूराम गुप्ता से बात किया गया तो उन्हों ने कहा हमारा आदमी कार्य करा रहा है कुछ गलती किया होगा। उधर जेई ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा फील हाल हमको पता नही है देखता हूँ।इधर ग्रामीणों का कहना है कि जेई कभी भी आते ही नही उन्ही की मिली भगत से यह खेल ठेकेदार और पेटीदार खेल रहें है।









