January 14, 2026 11:12 pm

महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज का मेहनत ला रहा रंग दो वैवाहिक जोड़े का बसा घर

सोनभद्र। पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर सराहनीय पहल की गई।आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को महिला थाना परिसर में आयोजित परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा अपनी टीम के साथ वैवाहिक विवादों से संबंधित कुल पांच दंपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। परामर्श के दौरान दो प्रकरणों को माननीय न्यायालय भेजा गया, जबकि दो मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दोनों पक्षों को समझाया गया। काउंसलिंग का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि दो दंपति आपसी सहमति एवं सौहार्द के साथ पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके अतिरिक्त एक प्रकरण में दोनों पक्षों की सहमति से अगली तिथि निर्धारित की गई, जिस पर विस्तृत काउंसलिंग की जाएगी। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने सभी उपस्थित दंपतियों को पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने, परस्पर सम्मान बनाए रखने तथा आपसी समझ से जीवन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अंत में पुलिस टीम द्वारा सभी दंपतियों को उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!