सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) शीतलहरी के सितम से प्रत्येक इन्शान पशु पक्षी त्रस्त है ऊपर से कोहरे ने आमआवाम की मुसीबत बढ़ा दी है।क्षेत्र में कहीं भी अलाव की ब्यवस्था तहसील प्रशासन की ओर से नही कराई गयी है।हाड़ कपाउँ ठंड से गरीबों का बुरा हाल है। गाँवो में दोपहर तक पशु पक्षी अपना आशियाना छोड़ने में कठिनाई समझ रहे हैं। पापी पेट की खातिर दूर दूर के गांवों से श्रमिक परियोजना में डियूटी पकड़ने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में चट्टी चौराहे बस अड्डे पर अलाव की ब्यवस्था नही होने से लोगों को हाड़ कापाऊ ठंड में मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण इलाके में गरीबो के लिए खाना बनाने वाला चूल्हा रात काटने का संसाधन बना हुआ है। जगह जगह अलाव जलवाने के लिए ग्राम प्रधान निष्क्रिय है तो खुद के पैसे से लकड़ी खरीद कर कुछ समाजसेवी लोग जनता की सेवा में लगे हुए हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 54









