January 14, 2026 10:52 pm

राष्ट्र के सर्वांगीण उन्नति के लिए कार्य कर रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

सलखन के हिन्दू सम्मेलन में मंच पे मंचासीन समस्त रही मातृशक्ति

सोनभद्र/ हिंदू सम्मेलन विकासखंड छपका के सलखन न्याय पंचायत का रामलीला मैदान सलखन के प्रांगण में,विकासखंड घोरावल के डोमखरी न्याय पंचायत का डिबर में, विकासखंड करमा के सरंगा न्याय पंचायत का श्री राम पैलेस करमा में,नगर सोनभद्र के हनुमान बस्ती का अकड़हवा तालाब के पास में गुंजन नंदा,नंदलाल,बृजेश,हर्ष अग्रवाल के मुख्यातिथ्य में संम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश शुक्ला, विपिन तिवारी मीनू चौबे, पवन कुमार मिश्रा ने किया। हर्ष अग्रवाल ने हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा हां यह सत्य है कि हम कभी विस्तारवादी नहीं रहे किंतु आज वह समय आ गया है कि हमें विस्तारवादी भी होना होगा और ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए हमारी संस्कृति पर बुरी नजर डालने वालों को सबक सिखाना होगा। समाज में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों पर भी उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और समाज को नशे की लत से दूर रहने और इसका पूर्ण रूप से त्याग करने का आह्वान किया। साथ ही, बच्चों पर मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने हिन्दू समाज को एकजुट रहने, अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और सदैव रहेगा। उन्होंने हिन्दू समाज से अपने सनातन धर्म के गौरव को पहचानने और उस पर गर्व करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सलखन में आयोजित मातृशक्ति आधारित हिंदू सम्मेलन इस कार्यक्रम में मंच से लेकर श्रोता तक मातृशक्ति रही मातृशक्ति को संबोधित करते हुए गुंजन नंदा ने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए सदैव सर्वस्व न्योछावर कर देने वाली मातृशक्ति वंदनीय रही है और रहेगी।कार्यक्रम में जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी,सह संयोजक राजीव मिश्रा, खण्ड संयोजक सतेन्द्र,राहुल,संकल्प, मीनू चौबे, संजय केशरी, संगीता, देवंती, सुनीता, किरण,सुमन,चांदनी,गीता, रानी,मीना, लक्ष्मण, पिंकी, नीलम,सूरज तिवारी, कामेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद तिवारी, गोपाल सिंह वैद्य, विशाल सिंह ,राज कुमार , वी रामदुलारे शुक्ल, विजयनाथ शुक्ल, रामपति पटेल , शिवकुमार, रमेश चौहान, बालेंद्र सिंह,विपिन तिवारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी ने किया

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!