सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) वर्षों से खंडहर में तब्दील बकरिहवा बीजपुर खूनी सड़क पर जल्द शुरूहोग मरम्मत कार्य इसके लिए 20 किलों मीटर सड़क को गढ्ढा मुक्त और जगह जगह पैचिंग लगाने के लिए कुछ फ़ंड की ब्यवस्था होने के बाद पीडब्लूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी करा ली गयी है उम्मीद है जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी देते हुए पीडब्लूडी सोनभद्र के एक्सईएन एस के सिंह ने शनिवार को बताया कि फिलहाल 20 किलो मीटर तक गढ्ढा भरने और पैचिंग का कार्य कराने की योजना है।अगर शासन स्तर से फ़ंड स्वीकृत हुआ तो नए सिरे से पेंटिंग कार्य भी कराया जाएगा इसके लिए भी स्टीमेट शासन को भेजा गया है।गौरतलब हो कि पिछले 5 साल से यह सड़क खंडहर में तब्दील है 20 किलो मीटर में लाखों गढ्ढे बन गए हैं।वाहनों के पहिये से गड्ढों में भरी राख और धूल चौबीस घण्टा उड़ रही है।सड़क किनारे आबाद लोगों के लिए राख और धूल मुसीबत बनी हुई है।अनियंत्रित वाहनों के संचालन से आयेदिन यह सड़क सफर करने वालों का खून पी रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello








